कुर्था प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ निशा कुमारी व प्रभारी अंचलाधिकारी शमसूल कवर ने जनता दरबार आयोजित कर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। बीडीओ के दरबार में भूमि, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, नल-जल आदि 10 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन हुआ। अंचलाधिकारी के समक्ष भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण व राजस्व मुद्दों पर 12 में से 10 आवेदनों का समाधान किया गया।