मानिकपुर थाना क्षेत्र के छतोई गांव वार्ड-5 में मंगलवार मध्य रात्रि बिजली खंभे से तार टूटकर गिरने से शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे दरवाजे पर रखे 14 हजार रुपये के धान के पुआल में आग लगी, जो तेजी से फैरकर ऑटो और पास की मैजिक गाड़ी को जला डाली। पीड़िता कमलेश पासवान के परिवार ने पटाखे जैसी आवाज सुनकर जागे। तब तक काफी नुकसान हो चुका था।