पुलिस अधीक्षक, अरवल द्वारा 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को सुबह 11:00 बजे किंजर थाना परिसर में 'जनता का दरबार' आयोजित किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में आम जनता अपनी समस्याओं को सीधे एसपी के समक्ष रख सकेगी तथा तत्काल निराकरण का लाभ उठा सकेगी।पुलिस अधीक्षक ने अपील की है कि सभी संबंधित व्यक्ति समय पर पहुंचें ताकि स्थानीय मुद्दों का शीघ्र समाधान हो सके।