सादाबाद: इस्लामनगर में महिला के मकान में घुसा अज्ञात व्यक्ति, रखे हुए सामान में लगाई आग
इस्लामनगर में शीला देवी नामक महिला मकान में बीती रात अकेली थी। उसका आरोप है कि रात को एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस आया और कुछ सामान ले गया वे डर के कारण चुपचाप पड़ी रही। महिला का आरोप है कि बराबर में उसके प्लॉट में कुछ सामान रखा था और सामान में भी उसे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आग लगा दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।