सादाबाद: नगला मानसा के दर्जनों लोगों ने अवैध शराब की बिक्री रोकने की मांग को लेकर तहसील पर किया प्रदर्शन
नगला मानसा में एक परचून विक्रेता द्वारा अवैध रूप से अपनी दुकान से शराब की बिक्री की जाती है, बालिगों व नाबलिगों को उधार शराब दे दी जाती है और बाद में दबंगई से उनसे पैसे वसूले जाते हैं। इससे परेशान गांव की महिलाएं ट्रैक्टर में भरकर सादाबाद तहसील के बाहर आ गई और प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए अवैध शराब विक्रेता पर कार्रवाई की मांग की है।