सादाबाद: सादाबाद रोड पर शराबी मनचले ने किशोरी को ऑटो से खींचकर नीचे उतार कर की अभद्रता, बचाने पर राहगीर युवकों को जमकर पीटा
सादाबाद से एक किशोरी टेंपो में बैठकर हाथरस आ रही थी। मीतई गाँव के पास शराबी मनचले ने किशोरी को गले में पड़ा दुपट्टा खींचकर टेंपो से नीचे उतार लिया और अभद्रता करने लगा, किशोरी की चीख पुकार सुनकर बाइक सवार 2 राहगीर युवको के द्वारा किशोरी को बचाने का प्रयास किया गया तो मनचले व उसके साथियों ने बचाने वाले युवको को ईट पत्थरों से जमकर मारा पीटा।