सादाबाद: कुरसंडा निवासी कारगिल योद्धा के रिटायरमेंट पर ग्रामीणों ने फूलमाला पहनाकर बैंड बाजों से किया भव्य स्वागत
कुरसंडा निवासी सत्यभान सिंह 1995 में सेना में भर्ती हुए थे और 1999 के कारगिल युद्ध में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी, जिसके परिणाम स्वरूप सेना ने उन्हें ऑनरेरी कैप्टन की उपाधि से नवाजा गया था। उनका जबलपुर से रिटायरमेंट होने पर वह रविवार को गांव पहुंचे तो ग्रामीण और परिजनों के द्वारा उनका फूल माला पहनाकर बैंड बाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया है।