सादाबाद: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कुंवर जी लाल आर्य की पिहुरा में स्थापित स्कूल में मनाई गई 7वीं पुण्यतिथि
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कुंवर जी लाल आर्य की आज सातवीं पुण्यतिथि थी जिसको लेकर लोगों के द्वारा उनके द्वारा स्थापित कुंवर जी लाल आर्य इंटर कॉलेज पिहुरा में शनिवार को उनकी पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जहां उनके पौत्र राहुल शर्मा के द्वारा बताया गया की स्वतंत्रता संग्राम में फरारी के दौरान उन्होंने गाजर और कच्चे बैंगन खाकर जीवन यापन किया था।