सादाबाद: सादाबाद में सामाजिक संस्था कल्याण करोति ने लगाया निशुल्क आंखों का जांच कैम्प, 188 मरीजों की हुई जांच
श्रीजी बाबा व कल्याण करोति संस्था के द्वारा हाथरस जिले में जगह-जगह कैंप का आयोजन कर निशुल्क आंखों की जांच कर ऑपरेशन भी कराए जाते हैं जिसके क्रम में सोमवार को सादाबाद में उनके द्वारा एक निशुल्क आंखों की जांच का कैंप आयोजित किया गया जहां पर आए 188 मरीजों की जांच की गई है। मोतियाबिंद वाले 88 मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए अपने साथ ले जाया गया है।L