फिरोजाबाद: टूंडला में पत्रकार विपिन ने युवती पर की फायरिंग, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित
थाना टूंडला क्षेत्र के गांव उसायनी में एक युवती पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पत्रकार विपिन (पुत्र ताराचंद) बताया जा रहा है। आपसी विवाद के दौरान आरोपी विपिन ने युवती पर फायर झोंक दिया और मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टूंडला पुलिस ने घायल युवती को तुरंत अस्पताल भिजवाया। पुलिस अब पूरा जोर आरोपी पत्रकार विपिन की धरपकड़ पर लगा रही है।
सीओ "पीड़िता के कंधे में चोट आई है और वह खतरे से बाहर है। आरोपी विपिन के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।" — अरुण कुमार चौरसिया, सीओ टूंडला
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। फिलहाल पुलिस आरोपी विपिन की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
#Hashtags:
#Firozabad #Tundla #Usayni #FirozabadPolice #UPPolice #BreakingNews #CrimeNews