फिरोजाबाद - जिलाधिकारी ने किया बायोटेक प्लांट का निरीक्षण, किसानों को मिलेगा बेहतर दाम
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं CDO शत्रोहन वैश्य ने आज 01 सितम्बर को सिरसागंज तहसील के राम कबीरपुर स्थित मैसर्स मेकम्स बायोटेक प्रा. लि. तथा BRS बायो प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया।
DM ने प्लांट की विभिन्न इकाइयों, हल्दी एक्सट्रैक्ट, अश्वगंधा रूट पाउडर, बोसवेलिया सिराता आदि उत्पादों की प्रोसेसिंग का जायजा लिया।
- कच्चा माल सीधे किसानों से खरीदा जा रहा है, व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के निर्देश
- प्लांट में 95% जनशक्ति फिरोजाबाद जनपद की, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता
- उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात, विदेशी मुद्रा का आगमन
- UP Food Processing Policy-2023 के अनुरूप संचालन, 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी में योगदान
DM ने निदेशक आकाश अग्रवाल व मैनेजर अंकित श्रीवास्तव को कृषि-उद्यान विभाग से समन्वय कर किसानों को औषधीय व व्यवसायिक फसलों के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद BRS बायो प्लांट में टिशू कल्चर से केले व आलू के बीज उत्पादन का निरीक्षण किया, संचालिका हेमा सिंह को नारी स्वावलंबन से पुरस्कृत करने की बात कही।
मौके पर जिला उद्यान अधिकारी सीपी अवस्थी मौजूद रहे।
#Firozabad #DMFirozabad #SantoshKumarSharma #Sirsaganj #BiotechPlant #Farmers #UPNews #DDMNews