फिरोजाबाद। शिक्षा व्यवस्था को परखने के लिए बीएसए ने तीन स्कूलों का किया औचक निरीक्षण।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखंड शिकोहाबाद के मक्खनपुर क्षेत्र के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय मक्खनपुर-2, कंपोजिट विद्यालय मक्खनपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय मक्खनपुर शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान शैक्षिक कार्य, टीएलएम सामग्री के उपयोग और मध्यान्ह भोजन की व्यवस्थाओं को देखा गया। शिक्षकों से शिक्षण कार्य की जानकारी ली गई और छात्रों के शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी शिक्षण के निर्देश दिए गए।
वर्षा के मौसम को देखते हुए विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, जलभराव से बचाव और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। बारिश के दौरान बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
#Firozabad #BSAFirozabad #BasicEducation #Shikohabad #Makkhanpur #EducationNews #DDMNews