फिरोजाबाद में यातायात पुलिस ने नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर कसा शिकंजा, 13 ई-रिक्शा सीज
फिरोजाबाद यातायात पुलिस ने सोमवार को सिटी क्षेत्र में नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन मे पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के अभिलेखों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 13 ई-रिक्शा सीज किए गए।
यातायात पुलिस ने अभिभावकों और वाहन स्वामियों से अपील की है कि नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें और बिना वैध लाइसेंस के किसी भी वाहन का संचालन न कराएं।
पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#Firozabad #FirozabadTrafficPolice #UPPolice #RoadSafety #DDMNews
Firozabad, Firozabad | Sep 1, 2026