प्रयागराज: सड़क किनारे खड़ी JCB में जा भिड़ी बाइक, युवक घायल
प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में भगवतपुर गांव के पास रविवार शाम सड़क किनारे खड़ी JCB में एक बाइक सवार युवक जा भिड़ा। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसी दौरान चार पहिया वाहन से प्रयागराज जा रहे चायल विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल की नजर घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल गाड़ी रुकवाकर आसपास के लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस से इलाज के लिए प्रयागराज भेजवाया।
घायल युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। बाइक का नंबर UP70 EW 4557 बताया जा रहा है।
📍 स्थान: भगवतपुर गांव, एयरपोर्ट थाना क्षेत्र
🕐 घटना: रविवार शाम
#Prayagraj #PrayagrajNews #RoadAccident #AirPortPolice #PrayagrajPolice Bhagwatpur BreakingNews Highlights PublicNews Follower Follow Trending