कार में शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
कौशाम्बी। थाना मंझनपुर क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर में एक कार के अंदर शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती अमिता सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
📍 स्थान: मोहम्मदपुर, थाना मंझनपुर, कौशाम्बी
#Kaushambi #Manjhanpur #Mohammadpur #Police #BreakingNews KoushambiNews CrimeNews