बाइक में टक्कर के बाद बवाल, दो भाइयों की पिटाई के बाद तीन राउंड फायरिंग
🔴 तमंचे से चली गोली, युवक की जांघ में लगी; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के आजाद नगर कस्बे में शनिवार शाम बाइक में टक्कर मारने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक दबंग युवक ने साथियों को बुलाकर दो सगे भाइयों के साथ मारपीट की और तमंचे से तीन राउंड फायरिंग कर दी।
फायरिंग के दौरान एक गोली मोइस उद्दीन (23) की जांघ में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं उसके छोटे भाई मोइन उद्दीन (19) के साथ भी मारपीट का आरोप है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
बताया गया कि बाइक में टक्कर लगने के बाद विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी दौरान तमंचे से फायरिंग की गई। गोली चलने से मौके पर भगदड़ मच गई।
सूचना पर पहुंची करारी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मंझनपुर जिला अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास ल�