कटैनी में दीवार काटकर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
कौशांबी। सरायअकिल थाना क्षेत्र की बेनीराम कटरा चौकी अंतर्गत कटैनी गांव में शनिवार रात चोरों ने श्याम सुंदर राजपूत के घर को निशाना बना लिया। चोर मकान की दीवार काटकर अंदर घुसे और आलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर लाखों रुपये कीमत के जेवरात, कीमती बर्तन और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए।
रविवार सुबह ग्रामीणों ने दीवार कटी देख परिजनों को सूचना दी। घर के अंदर सामान बिखरा और टूटे ताले देखकर परिवार के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि श्याम सुंदर मुंबई में निजी कंपनी में काम करते हैं और घर में बेटी पूजा की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी के लिए खरीदे गए गहने और बर्तन भी चोर उठा ले गए।
घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि चौकी क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे रात्रि गश्त और पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द घटन�