लोहंडीगुडा: भाजपा की 'जगदलपुर चलो' मुहिम, लोहंडीगुड़ा मंडल में अराजकता हटाओ और लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ जुटे कार्यकर्ता
भाजपा के ‘जगदलपुर चलो’ अभियान को लेकर लोहंडीगुड़ा मंडल में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी रैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।