बड़ौत: दोघट क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने गई 2 छात्राएं बीच रास्ते से लापता, परिजनों ने 2 किशोर को नामजद कर दी तहरीर
Baraut, Bagpat | Apr 14, 2025 दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 11 वीं की छात्रा घर से स्कूल बस द्वारा स्कूल के लिए निकली थी। बताया कि छात्रा बस ड्राइवर से यह कहकर बीच रास्ते उतर गई कि उसके पिता अचानक बीमार हो गए। उसे वापस जाना पड़ेगा। जब स्कूल छुट्टी के बाद छात्रा घर नहीं पहुंची, तो परिजन ने स्कूल में जानकारी की। जहां से पता चला कि छात्रा बीच में ही उतर गई थी।