बड़ौत: बामनौली गांव में मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट में 2 महिलाओं समेत 4 लोग घायल, 3 के खिलाफ दी गई तहरीर
Baraut, Bagpat | Apr 13, 2025 बामनौली गांव निवासी आशीष ने रविवार को दोघट थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसके चाचा ब्रजपाल किसी बात को लेकर उसे धमका रहे थे। उसी समय गांव का ही एक व्यक्ति उनके पास से होकर निकल रहा था। उस व्यक्ति ने उनके साथ गाली गलोच शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो कहा की तुम लोग मुझ पर ही कटाक्ष कर रहे हो। इसके बाद 2 अन्य लोगों को बुलवाकर उनके साथ मारपीट कर दी।