बड़ौत: बड़ौत तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संविधान रचयिता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
Baraut, Bagpat | Apr 14, 2025 संविधान के रचयिता भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती पर बड़ौत तहसील क्षेत्र में सोमवार को सुबह से ही जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। संविधान के रचयिता भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती क्षेत्र के टांडा, किशनपुर बराल, दाहा, टीकरी, भड़ल, दोघट, बामनौली आदि स्थानों पर धूमधाम से मनाई गई। जगह जगह डा.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।