बड़ौत: टयौढ़ी गांव के सचिन शर्मा हत्याकांड में परिजनों का छलका दर्द, आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग
Baraut, Bagpat | Apr 13, 2025 टयौढ़ी के सचिन शर्मा की बेहरमी से हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मृतक के परिजनों ने आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की। गत 7 अप्रैल को सिसाना गांव निवासी महिला ने सचिन को अपने घर बुलाया। सचिन का महिला की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के पति और दोनों बहनों ने लाठी-डंडों से सचिन पर हमला कर दिया।