बड़ौत: पार एग्रो इंडस्ट्रीज बड़ौत से चोरी के आरोप में शताब्दी नगर कॉलोनी निवासी आरोपी हुआ गिरफ्तार, सामान व नकदी हुई बरामद
Baraut, Bagpat | Apr 13, 2025 थाना बड़ौत पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 3 बजे चोरी की घटना का अनावरण करते हुए बताया कि 8 अप्रैल को उमेश चंद जैन निवासी छोटे मंदिर बड़ौत ने तहरीर दी कि 6 अप्रैल को अज्ञात चोर द्वारा उसकी फैक्ट्री के ऑफिस का ताला तोड़कर दान पेटी से नगदी व लोहे और पीतल का सामान चोरी कर लिया। मामले में थाना पुलिस ने 1 आरोपी अमित निवासी शताब्दी नगर कॉलोनी बड़ौत को गिरफ्तार किया है।