बड़ौत: दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर पर मेहंदी सजाए धरने पर बैठी दुल्हन, रात में है शादी, जमीन कब्जाने का आरोप
Baraut, Bagpat | Apr 13, 2025 बिजरौल-जलालपुर गांव के बीच यशपाल की एक बीघा जमीन है। दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर निर्माण में इस जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। यशपाल और उनकी पुत्री वंशिका का आरोप है कि इस जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है, इसमें उनकी सहमति नहीं है। बताया कि तीन साल पहले उनकी कुछ जमीन ली जा चुकी है। अब इस बची हुई एक बीघा जमीन पर गेहूं की फसल बो रखी है।