सोरांव: फाफामऊ इलाके में डांडिया नाइट का आयोजन, डीजे की धुन पर थिरकती नजर आई महिलाएं
फाफामऊ इलाके में मंगलवार की देर रात डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। मोदी केयर की अध्यक्ष रामेश्वरी केसरवानी के नेतृत्व में लक्ष्मी केसरवानी, राखी जायसवाल, शिप्रा केसरवानी और नैंसी गुप्ता ने इसे आयोजित किया। इसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं।कार्यक्रम में मजेदार खेल भी हुए, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने हंसी-मजाक और संगीत में भाग लिए।