देवा मेला से लौट रहे व्यक्ति की जेब से पर्स और 11,000 रुपये उड़े, गोंडा में पीछा कर आरोपी पकड़ाया
गोण्डा:देवा मेला से लौट रहे एक व्यक्ति की जेब से पर्स निकालकर 11,000 रुपये उड़ा लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने करनालगंज से पीछा करके आरोपी को गोण्डा के एलबीएस चौराहे पर पकड़ लिया।
इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा, और लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय स्तर पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।