पीरो: अगियाँव बाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन, चार लोगों पर कसा शिकंजा
Piro, Bhojpur | Sep 24, 2026 अगियाँव बाजार थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए BNSS की धारा 170 के तहत चार लोगों को डिटेन किया है। थाना अध्यक्ष ने गुरुवार की शाम करीब 6 बजे बताया की डिटेन किए गए लोगों में अगियाँव बाजार थाना क्षेत्र के केवटिया गांव निवासी श्री भगवान चौधरी के पुत्र रविकांत चौधरी, स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के पुत्र प्रदीप कुमार सिंह बबलू शर्मा सहित अन्य शामिल है।