भिट्ठा पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का किया खुलासा, माधवापुर से चोरी की बाइक बरामद
सुरसंड (सीतामढ़ी)। भिट्ठा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गई बाइक बरामद कर ली है। थाना अध्यक्ष दीपक पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 नवंबर को मधुबनी जिले के माधवापुर से बाइक बरामद की। वहीं, इस मामले में एक बालक को निरुद्ध किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या-4 निवासी अजय राम, पिता जीमदार राम की बाइक छह नवंबर 2026 को चोरी हो गई थी। चोरी गई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 30 AH 5763 बताया गया है। घटना के बाद पीड़ित ने भिट्ठा थाना में इसकी सूचना दी थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष दीपक पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने जांच और छानबीन शुरू की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान चोरी गई बाइक का सुराग मिला, जिसके आधार पर मधुबनी जिले के माधवापुर से बाइक बरामद कर ली गई। इस मामले में पुलिस ने एक बालक को निरुद्ध किया है।
बाइक बरामद होने से वाहन मालिक को राहत मिली है। वहीं, पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है।