नेपाल के बीरगंज में विराट कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पूर्व मंत्री प्रदीप यादव ने किया उद्घाटन; पहलवानों के दांव-पेंच देखने उमड़ी भारी भीड़
बीरगंज (नेपाल): नेपाल के बीरगंज स्थित इनरवा में महानगरपालिका बीरगंज एवं इनरवा महावीर मंदिर संरक्षण समाज के संयुक्त तत्वावधान में विराट कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुरेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री प्रदीप यादव ने किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेश मान सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री लालबाबू राउत गद्दी एवं वार्ड अध्यक्ष परशुराम चौरसिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महावीर मंदिर संरक्षण समाज के पदाधिकारी, समाजसेवी, कुश्ती दंगल प्रेमियों के साथ बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग, युवक-युवतियां, स्थानीय ग्रामीण एवं संचारकर्मी शामिल हुए।
प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही पहलवानों के रोमांचक दांव-पेंच देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन का माहौल उत्साह, उमंग और खेल भावना से सराबोर रहा। कुश्ती प्रतियोगिता ने उपस्थित लोगों को रोमांच और आनंद की अनुभूति कराई।
Dumra, Sitamarhi | Nov 17, 2026