सीतामढ़ी में छठ महापर्व के दौरान आस्था के बीच मारपीट और हंगामे की घटना सामने आई है। मामला नगर के वार्ड नंबर 23 स्थित रिंग बांध के नीचे लक्ष्मणा नदी किनारे बने छठ घाट का है। जहां उषा अर्घ्य के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य दे रहे थे, तभी दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। अचानक हुए हंगामे से घाट पर अफरा-तफरी मच गई। वायरल वीडियो में 10 से 12 लोग दो युवकों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, कुछ देर बाद मामला शांत हो गया और कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
#Sitamarhi #BiharNews #ChhathPuja #ChhathMahaparv #UshaArghya #ChhathGhat #SitamarhiNews #ViralVideo #Violence #BreakingNews #BiharBreaking #FestivalNews #ChhathPuja2026 #DistrictAdminstrationSitamarhi
@SitamarhiPolice @BiharPolice @BiharGovernment @DistrictAdminstrationSitamarhi @BiharNews @SitamarhiNews