Public App Logo
Profile Picture

sitamarhinewstak

@ravikumarsoni5869
105910Followers
27Following
भारत-नेपाल सीमा से जुड़े विभिन्न विषयों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

सीतामढ़ी जिले में भारत-नेपाल सीमा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आज जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमा क्षेत्र की सुरक्षा, तस्करी की रोकथाम, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में एसएसबी की 20वीं एवं 51वीं बटालियन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। एसएसबी द्वारा वॉच टावर निर्माण एवं अन्य कार्यों के क्रियान्वयन से संबंधित विषयों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
भारत-नेपाल सीमा पर घोषित नो-मैन्स लैंड में शेष बचे अतिक्रमण को हटाने, जाली भारतीय मुद्रा के प्रचलन पर रोक लगाने, साइबर फ्रॉड एवं अवैध दूरसंचार से जुड़े मामलों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सीमा क्षेत्र में ट्रकों के नियमित आवागमन की जांच, वाहन चालकों के निर्गत अनुज्ञप्तियों का सत्यापन, आधार कार्ड की जांच तथा जीएसटी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभागों को संयुक्त रूप से अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में दवा दुकानों, पीडीएस दुकानों एवं लाभुकों, उर्वरक के थोक एवं खुदरा विक्रेताओं तथा बैंकों में स्थापित सीएमडी मशीनों आदि की जांच नियमित रूप से कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में म्यूल बैंक खातों  के माध्यम से होने वाले वित्तीय अपराधों तथा फर्जी कंपनियों के संचालन से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने ऐसे मामलों की गहन जांच कर दोषी तत्वों की पहचान करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाने पर जोर दिया।
सीमावर्ती जिले में चिन्हित वाइब्रेंट विलेज में केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में भी जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों में विकास कार्यों के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को भी प्राथमिकता दी जाए।
बैठक में सीमावर्ती प्रखंडों की सुरक्षा व्यवस्था, तस्करी की रोकथाम, मानव तस्करी, पशु तस्करी तथा अन्य अवैध गतिविधियों की स्थिति का विस्तृत आकलन किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता बरतें। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को नियमित गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा आवश्यकता के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सीमा सुरक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयास से ही सीमा क्षेत्र में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं विकास को प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता एवं तत्परता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया।
बैठक में एसएसबी के पदाधिकारियों के अलावा पुलिस, प्रशासन एवं संबंधित विभागों के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया निवासी और जिला परिषद क्षेत्र संख्या-13 की सदस्य खुश्दिल देवी के पति बैद्यनाथ महतो की शनिवार सुबह गोली मारकर ह$त्या कर दी गई. इस मामला में क्या कुछ कहे पूर्व विधायक सुनील कुमार कुशवाहा
इंदरवा सीमा पर खाद तस्करी को लेकर बवाल, शिकायतकर्ता ग्रामीण से उलझे तस्कर

इंदरवा बॉर्डर पर खाद की कथित तस्करी को लेकर विवाद, शिकायत के बाद ग्रामीण और तस्करों में कहासुनी
सीतामढ़ी डुमरा में जिला पार्षद पति बैजनाथ प्रसाद कुशवाहा की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध.
सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या से सीतामढ़ी में बवाल, सुबह की सैर के दौरान बैद्यनाथ महतो को बदमाशों ने मारी आठ गोलियां, थाने का घेराव और तोड़फोड़ के बाद तनाव
सीतामढ़ी SP अमित रंजन की गाड़ी समेत आधा दर्जन गाड़ियों को आक्रोशित लोगों ने किया क्षतिग्रस्त।
भिट्ठा थानांतर्गत एक चोरी की मोटरसाइकिल सहित 310 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले से शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाते हुए शराब माफियाओं द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर धंधेबाजों और उनके समर्थकों ने अचानक भारी पथराव शुरू कर दिया। इस हिंसक हमले में विभाग के एक सब-इंस्पेक्टर (SI) समेत पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। उपद्रवियों ने टीम की सरकारी स्कॉर्पियो गाड़ी को निशाना बनाते हुए उसके शीशे चकनाचूर कर दिए। अधिकारियों को अपनी जान बचाने के लिए मौके से पीछे हटना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विनोद यादव समेत तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=mungernews nis:value=MungerNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sharabbandi nis:value=Sharabbandi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolice nis:value=BiharPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sitamarhinewstak nis:value=sitamarhinewstak nis:enabled=true nis:link/>
भाद्र अमावस्या पर अन्नदान, जरूरतमंद परिवारों को दी खाद्य सामग्री

वीरगंज। सनातन पर्व भाद्र अमावस्या एवं पिता दर्शन-स्मरण-सम्मान दिवस के अवसर पर नेपाल के वीरगंज स्थित गहवा क्षेत्र में लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में अन्नदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद एवं विपन्न वर्ग के लोगों के बीच अन्न एवं खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में परिवार के अध्यक्ष दिगंबर थापा, प्रभु की अध्यक्ष सरिता सिंह तथा लायंस क्लब कैपिटल की अध्यक्ष कविता खड़गी की सहभागिता रही। आयोजकों ने कहा कि अन्नदान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को जीवन-यापन में सहयोग प्रदान करना तथा सेवा एवं मानवता की भावना को मजबूत करना है।

इस अवसर पर लायंस जिला पदाधिकारी संजीता प्याकुरेल, रीजन चेयरमैन डॉ. लक्ष्मी थापा, जोन चेयरमैन नरोत्तम पांडे, पोखरिया लायंस अध्यक्ष निजामुद्दीन समनी, पूर्व अध्यक्ष दिगंबर गुप्ता, ओम प्रकाश खनाल, शिवनाथ यादव, डॉ. अरविंद श्रेष्ठ, निश्चल प्रजापति, ईश्वरी श्रेष्ठ, बिंदिया प्रधान, सुदेश लाखे, रंजीत यादव, मिन बहादुर श्रेष्ठ सहित सेवा-प्रेमी, महिला-पुरुष, संचार प्रतिनिधि एवं विपन्न वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को प्रत्यक्ष सहायता उपलब्ध कराकर उनके जीवन-यापन में सहयोग देना और सामाजिक सेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा।
जमीन विवाद में भाजपा जिला मंत्री के घर गोलीबारी

कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र की घटना, फायरिंग के बाद इलाके में मचा हड़कंप

समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर भाजपा के जिला मंत्री के घर गोलीबारी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच आरोपितों ने भाजपा जिला मंत्री के घर को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोलीबारी किन परिस्थितियों में और किन लोगों द्वारा की गई।

घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत दिए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले में आरोपों की जांच और घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही है। साथ ही, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
नेहा झा के समर्थन में उतरे मनीष कश्यप, सोशल मीडिया पर बयान चर्चा में।

<nis:link nis:type=tag nis:id=nehajha nis:value=NehaJha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=manishkashyap nis:value=ManishKashyap nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=manishkashyapnews nis:value=ManishKashyapNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nehajhanews nis:value=NehaJhaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=supportnehajha nis:value=SupportNehaJha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=manishkashyapsupport nis:value=ManishKashyapSupport nis:enabled=true nis:link/>
परिहार में फर्जी आधार का खेल बेनकाब, दो गिरफ्तार

परिहार। सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए धामीटोल चौक स्थित एक दुकान में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से फर्जी आधार बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दुकान की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो लैपटॉप, एक फिंगर प्रिंट स्कैनर, दो बायोमेट्रिक डिवाइस, एक आइरिस डिवाइस, दो वेब कैमरा, एक प्रिंटर, एक जीपीएस लेमिनेशन मशीन और 17 आधार कार्ड स्लिप बरामद की गईं। बरामद सभी सामानों को पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरेन्द्र कुमार, निवासी हनुमान नगर, थाना बेला, जिला सीतामढ़ी और नितिश कुमार, निवासी अधगाई, थाना परिहार, जिला सीतामढ़ी के रूप में हुई है। इस मामले में परिहार थाना कांड संख्या 237/26 दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए फर्जी आधार कार्ड बनाने के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
नेहा झा शराब तस्करी मामले में बड़ा अपडेट, रेल एसपी ने बताई अहम बात; जांच के लिए SIT गठित

समस्तीपुर। शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार नेहा झा के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल एसपी मुजफ्फरपुर वीणा कुमारी ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। SIT का नेतृत्व समस्तीपुर रेल डीएसपी करेंगे।

पुलिस के अनुसार, नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के समस्तीपुर स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने नेहा झा और उसके जीजा ईशान को शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा था। तलाशी के दौरान नेहा के दो सूटकेस से करीब 75 लीटर शराब बरामद होने की बात सामने आई थी।

मामले के दौरान नेहा झा का पुलिस से बहस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद वह चर्चा में आ गईं।

मोबाइल फोन की भी होगी जांच

अब गठित SIT मामले की गहराई से जांच करेगी। टीम नेहा झा और ईशान के मोबाइल फोन को खंगालेगी। इसके जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी, किसे पहुंचाई जानी थी और कथित तस्करी के नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

जांच टीम यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि दोनों का इस मामले से संबंध कब से था और शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों से उनका किस तरह संपर्क था।

परिवार के सदस्यों के संबंध में भी जांच

रेल पुलिस की जांच में नेहा झा के परिवार के कुछ सदस्यों के पूर्व में शराब तस्करी से जुड़े होने की जानकारी सामने आने की बात कही गई है। ऐसे में SIT इस पहलू की भी जांच कर सकती है।

फिलहाल रेल पुलिस की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। SIT की जांच के बाद ही मामले में कथित शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मानवता की नींव: बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए नवदीप एकेडमी के विद्यार्थी

नेपाल के बीरगंज स्थित नवदीप एकेडमी के विद्यार्थियों ने अपने खाजा शुल्क की राशि का सदुपयोग करते हुए बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 15 हजार रुपये प्रदान किए। बच्चों की इस पहल ने शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और मानव सेवा की मिसाल पेश की।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एकेडमी की प्राचार्य एवं लायन्स क्लब की अध्यक्ष सुशीला साह ने शिक्षक-शिक्षिका, अभिभावक और व्यवस्थापन पक्ष की ओर से एकत्रित 50 हजार रुपये का चेक PABSON पर्सा के अध्यक्ष संतोष चौधरी को सौंपा। यह राशि संबंधित निकाय के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजी जाएगी।
इस पहल से बच्चों में ‘मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है’ की भावना को बढ़ावा मिला।
पुरानी परंपरा मानजनी प्रथा को पुनर्जीवित करने का सामूहिक पहल

बरियारपुर गोट में कानू कल्याण महासभा, सीतामढ़ी के तत्वावधान में कानू समाज के विभिन्न गांवों के मानजनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्षों से चले आ रहे आपसी मतभेद और मनमुटाव को भुलाकर एकता, सामाजिक समरसता एवं भाईचारे के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि बरियारपुर और भलहा-भलही के मानजनों के बीच काफी लंबे समय से चले आ रहे आपसी मनमुटाव के कारण आसपास के कई गांव प्रभावित थे। इसी वजह से वर्षों से चली आ रही ढेरी भोज (मानजनी प्रथा) भी बंद हो गई थी। बैठक में सभी पक्षों ने आपसी संवाद चर्चा के माध्यम से तालमेल स्थापित कर मनमुटाव समाप्त कर मानजनी प्रथा को पुनर्जीवित करने पर सहमति जताई। पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने विभिन्न पक्षों के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित मानजनों ने पहल का स्वागत करते हुए सुख-दुख में एक-दूसरे का सहयोग करने तथा सामाजिक एकता मजबूत करने का संकल्प लिया। इस सामाजिक अनोखा पहल को समाज में नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। दशकों से चले आ रहे मतभेद और मनमुटाव को पीछे छोड़कर सभी मानजनों का एक मंच पर आना सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का सकारात्मक संदेश देता है। बैठक में दशरथ साह, कपिल साह, राजदेव साह, सीताराम साह, ललन साह, रामबाबू साह, जय मंगल साह, मानधारी साह, राजाराम साह, रामचन्द्र साह, शिवजी साह, शंकर साह समेत अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
रीगा के विकास को लेकर विधायक बैद्यनाथ प्रसाद की पहल!

रीगा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने पथ निर्माण विभाग के मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की लंबित सड़क योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा की।
खास तौर पर परसौनी मार्ग के बेल डुवरवाना (बैरगनिया) में रेलवे लाइन के ऊपर ROB निर्माण को लेकर भी महत्वपूर्ण बातचीत हुई।

<nis:link nis:type=tag nis:id=riga nis:value=Riga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bairgania nis:value=Bairgania nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sitamarhi nis:value=Sitamarhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rob nis:value=ROB nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roaddevelopment nis:value=RoadDevelopment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baidyanathprasad nis:value=BaidyanathPrasad nis:enabled=true nis:link/>
कैद की दीवारों के पार मानवता: चितवन के बंदियों ने रसुवा बाढ़ पीड़ितों के लिए दी 3.66 लाख की मदद

चितवन। नेपाल के चितवन जिला कारागार के बंदियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए रसुवा बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अपने हाथों से बेड-बिस्तर तैयार कर प्रदान किए। कारागार परिसर में आयोजित समारोह में जिल्ला प्रमुख अधिकारी गणेश अर्याल ने बंदियों के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए आत्मीय आभार व्यक्त किया।

वक्ताओं ने आपदा की घड़ी में बंदियों के इस प्रेरणादायी प्रयास की प्रशंसा की। कार्यक्रम में बाढ़ में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना की गई। बंदियों द्वारा निर्मित करीब 3 लाख 66 हजार रुपये मूल्य की सामग्री बाढ़ पीड़ितों को प्रदान की गई। समारोह में नेपाली सेना, प्रहरी, समाजसेवी, संचारकर्मी और विभिन्न निकायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
सोनबरसा थानांतर्गत 12 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
महंत रघुनाथ दास बालिका उच्च विद्यालय, सीतामढ़ी में कर्पूरी ठाकुर ग्रामीण विकास संस्थान के सहयोग से साइबर फ्रॉड एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक,साइबर द्वारा की गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं शिक्षकों को बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल श्रम, गुड टच-बैड टच तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। बच्चों को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, अनजान लोगों से ऑनलाइन संपर्क से बचने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई।

साथ ही, किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं डायल-112 तथा बाल सुरक्षा से संबंधित मामलों में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना देने की अपील की गई।
पुष्पा स्टाइल में नदी के रास्ते शराब तस्करी की कोशिश, पुलिस को देख भागे तस्कर

सीतामढ़ी। शराब की सुरक्षित तस्करी के लिए तस्करों ने इस बार ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। नेपाल से भारतीय क्षेत्र में शराब की खेप पहुंचाने के लिए तस्कर नदी की धारा का सहारा ले रहे थे। बताया जा रहा है कि शराब से भरे बोरे नदी में बहाकर आगे सुरक्षित स्थान पर निकालने की योजना थी।
तस्करों का तरीका कुछ हद तक फिल्म ‘पुष्पा’ में दिखाए गए चंदन की लकड़ियों की तस्करी जैसा था। नदी की धारा के साथ खेप को बहाकर पुलिस नाके से आगे निकालने की कोशिश की जा रही थी। सोमवार की देर रात तस्करों ने इसी तरीके से शराब की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में पहुंचाने का प्रयास किया।
हालांकि, पुलिस की सक्रियता के कारण तस्करों की योजना धरी की धरी रह गई। पुलिस ने नदी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए शराब से भरे कई बोरे बरामद कर लिए। पुलिस टीम को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गए।
बरामद शराब को जब्त कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
बैरगनिया। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 स्थित बांध ढाला पर एक स्कॉर्पियो चार पहिया वाहन अचानक पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई दिनेश पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तहकीकात शुरू कर दी। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल सूचना नहीं है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
ऑपरेशन मुस्कान से लौटी 60 लोगों की मुस्कान, 10 लाख के मोबाइल बरामद

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला आसूचना इकाई, सीतामढ़ी ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी एवं गुम हुए कुल 60 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।
बरामद मोबाइल में से 32 लोगों से संपर्क स्थापित कर उनके मोबाइल फोन आज सुपुर्द कर दिए गए। शेष लोगों को भी सूचित कर उनके मोबाइल नियमानुसार सुपुर्द किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि लोगों को उनके खोए मोबाइल वापस दिलाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ CEIR पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करें। इससे मोबाइल को ट्रैक करने और उसकी बरामदगी में पुलिस को मदद मिलती है।
जिला आसूचना इकाई की टीम में SI मोसिर अली (प्रभारी), सिपाही राहुल कुमार, सुबोध कुमार चौधरी, मो. जावेद, नीतीश कुमार, सचिन कुमार सहित सभी थानों के नोडल पदाधिकारी शामिल रहे।
बैरगनिया थाना क्षेत्र के सतपुरवा की गाछी में मिला युवती का शव, पहचान में जुटी पुलिस।
प्रो. अजय कुमार पटेल बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा बिहार के यूवा प्रदेश अध्यक्ष !!

सोनबरसा : पटेल नगर निवासी प्रो अजय कुमार पटेल जी के सामाजिक व राजनीतिक कार्य कुशलता को देखते हुए अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशू पटेल के द्वारा यूवा जदयू के प्रदेश महासचिव प्रो अजय कुमार पटेल जी को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा बिहार के यूवा प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। प्रो अजय कुमार पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष हिमांशू पटेल जी के प्रति आभार प्रकट किया और बोला जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसे निष्ठा पूर्वक मजबूती से निभाऊंगा 

यूवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत पर :-  विधान परिषद सदस्य श्रीमति रेखा कुमारी, डा. मनोज कुमार डा. मुकेश प्रसाद सिन्हा हरिनारायण राय बैजू पटेल विजय पटेल, चंद्रमोहन पटेल विषम्भर पटेल, रवि पटेल आदित्य पटेल, दिनेश राय, नंदलाल राय, विकास पटेल, संतोष पटेल, लव पटेल, पंकज पटेल, दिपेश पटेल सोनम पटेल आदि ने बधाई दिया!