तिजारा: भीवाडी में उपचार के लिए गए व्यक्ति की दुर्घटना में मौत, थाने में मामला दर्ज
Tijara, Alwar | Nov 6, 2026 भिवाड़ी में उपचार के लिए गए व्यक्ति की रास्ते में दुर्घटना में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह 8:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनिल कुमार ने मामला दर्ज कराया कि उसका भाई मनोज जिला अस्पताल में इलाज के लिए गया था वापस घर आते समय ढाबा परिसर के सामने किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।