जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 44 शिकायतें
हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की समस्याओं और शिकायतों को सुना। इस दौरान कुल 44 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। शिकायतों की निष्पक्ष जांच करते हुए पात्र लोगों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी वि.रा. दीपाली भार्गव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब चंद्र सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Sep 25, 2026