बाबू सिंह पत्रकार गली में पति-पत्नी के विवाद के बाद हवाई फायरिंग की सूचना से हड़कंप
हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी, लखनऊ रोड स्थित बाबू सिंह पत्रकार वाली गली में गुरुवार को पति-पत्नी के विवाद के बाद हवाई फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड आलोक विक्रम सिंह ने दो नाली बंदूक से कई राउंड हवाई फायर किए।
गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो नाली बंदूक को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने तक आलोक विक्रम सिंह मौके पर नहीं मिला।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि हवाई फायरिंग के आरोपों की वास्तविकता और घटना में बंदूक के इस्तेमाल की पुष्टि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Bilgram, Hardoi | Sep 25, 2026