पोड़ैयाहाट: सुंदरपहाड़ी: यौन शोषण के आरोपी पादरी ने गोड्डा कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र के मिशन के यौन शोषण के आरोपी पादरी ने शनिवार को गोड्डा व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया । वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।सुंदर पहाड़ी थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार तिलाबाद मिशन के पादरी के खिलाफ यौन शोषण गर्भपात कराने एवं धमकी देने जैसे संगीन आरोपों के साथ कांड अंकित किया गया था।