रांची : बुढ़मू पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है कांड संख्या 78/2024, दिनांक 03.12.2024, धारा 126(2)/115(2)/309/308(5)/308(4)/3(5) BNS एवं 17 CLA Act के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त पहाड़ी जी उर्फ रामेश्वर महतो, पिता मुनेश्वर महतो, ग्राम डमरू, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग के घर पर केरेडारी थाना के सहयोग से विधिवत इश्तहार का तामीला किया गया।
बताया गया कि उक्त कांड में अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। माननीय न्यायालय के आदेश पर बुढ़मू थाना पुलिस ने केरेडारी थाना के सहयोग से उसके पैतृक आवास पर पहुंचकर डुगडुगी बजाते हुए इश्तहार चिपकाया पुलिस ने कहा है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर आत्मसमर्पण नहीं करने पर अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।#virlvideonews
Burmu, Ranchi | Aug 26, 2026