कोरांव: कोरांव में संपूर्ण समाधान दिवस पर आई 227 शिकायतों में से 8 का हुआ निस्तारण, एडीएम फाइनेंस विनीता सिंह ने सुनी शिकायत
कोरांव तहसील के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस लगा। एडीएम विनीता सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। यहां कुल 227 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से राजस्व विभाग की आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी कोरांव ठाकुर प्रसाद और तहसीलदार अनिल कुमार यादव ने लोगों की शिकायतें सुनीं। बाकी शिकायतों को सुलझाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा।