सिहोरा: बरनू तिराहे NH 30 पर 5 घंटे महाजाम, हजारों वाहन फंसे, एंबुलेंस में मरीज तड़पते रहे
एन एच ए आई विभाग की घोर लापरवाही के चलते बुधवार को हजारों वाहन चालकों को करीब 5 घंटे तक भीषण जाम में फंसकर परेशान होना पड़ा। गोसलपुर पास वरनू तिराहा में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के कारण हाइवे पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया और वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई।