राघोगढ़: धरनावदा पुलिस ने रानीपुरा पुलिया के नीचे ₹1.20 लाख के इनामी कुख्यात बदमाश को बाइक पर अवैध शराब तस्करी करते पकड़ा
Raghogarh, Guna | Nov 11, 2026 गुना राघोगढ़ के धरनावदा थाना पुलिस ने कुख्यात बदमाश पकड़ा है। 11 नवंबर को थाना प्रभारी ने बताया, 10 नवंबर रात रानीपुरा पुलिया के नीचे 62 लीटर अवैध शराब और बाइक सहित कुख्यात बदमाश अभिषेक पारदी ग्राम कनारी को गिरफ्तार किया। 4 मामलों में आरोपी पर पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ने 30-30 हजार कुल ₹1.20 लाख का इनाम घोषित था, राजस्थान देवास राजगढ़ गुना में कई केस दर्ज है।