कोईलवर: चांदी थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन को नए पदस्थापन पर लोगों ने दी भावभीनी विदाई और शुभकामनाएं
चांदी थाना परिसर में बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे निवर्तमान थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन के स्थानांतरण पर विदाई समारोह सह नागरिक अभिनंदन आयोजित किया गया। करीब दो वर्ष दो माह के कार्यकाल के बाद उनका डीआईयू में पदस्थापन हुआ है। थाना के पदाधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओ और पत्रकारों ने पुणे अंक वस्त्र देकर सम्मानित किया।