चरपोखरी: चरपोखरी में भाजपा की बड़ी बैठक, सेवा सप्ताह की तैयारियों पर बनी रणनीति
चरपोखरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा सप्ताह कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई। गुरुवार को दोपहर 3:00 के करीब प्रखंड मुख्यालय स्थित जनप्रतिनिधि भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास कुमार विक्की ने की।