पुरैनी: पुरैनी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को बीससूत्री कार्यालय का उद्घाटन, विधानसभा उपाध्यक्ष रहेंगे मौजूद
पुरैनी प्रखंड क्षेत्र में 20 सूत्री कमिटी के गठन के बाद शुक्रवार को कमिटी के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर कार्यालय का शुभारंभ विधानसभा उपाध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव के द्वारा किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रखंड क्षेत्र के राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधी व अन्य को आमंत्रण दिया गया है।