पुरैनी: पुरैनी पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पुरैनी के थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर राघव शरण ने बताया कि मधेपुरा आरक्षी अधीक्षक के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम शराबियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में डुमरैल चौक से आगे विद्यालय के पास पुलिस टीम ने 30 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। कागजी प्रक्रिया पूरी कर और जेल भेज दिया है।