पुरैनी: मकदमपुर पंचायत में अपराधियों ने एक वृद्ध को गोली मारकर किया जख्मी, बुधवार को दर्ज हुई प्राथमिकी
थाना क्षेत्र अंतर्गत मकदमपुर पंचायत के फूलपुर वार्ड संख्या आठ निवासी हर्षदी महतो के 60 वर्षीय पुत्र श्रवण महतो को मंगलवार की देर रात गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि तीन व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।