पुरैनी: मधेपुरा विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन की तिथि बढ़ाई, प्रशांत कुमार ने दी जानकारी
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के द्वारा स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि को विस्तारित करते हुए 18 जून तय कर दिया है। इसको लेकर कमला राणा साइंस कॉलेज के संस्थापक प्रशांत कुमार ने बताया कि यह छात्र-छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उठाया गया एक सार्थक कदम है। छूटे हुए विद्यार्थी जल्द से जल्द अप्लाई कर सकते हैं।