पुरैनी: पुरैनी थाना पुलिस ने मारपीट और आगजनी के मामले में तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया
पुरैनी के थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर राघव शरण ने बताया कि मधेपुरा के एसपी संदीप कुमार के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम लगातार विभिन्न कांडों की अभियुक्तों, वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के चंदा गांव से तीन वारंटी को गिरफ्तार किया और कागजी प्रक्रिया पूरी कर मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया।