पुरैनी: पुरैनी प्रखंड के कुरसंडी पंचायत में आशा चयन हेतु आमसभा का आयोजन, कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कुरसंडी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरसंडी परिसर में आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी राजेश कुमार, मुखिया कुंदन सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे। इस दौरान आम सभा में कुल पांच आवेदन किए गए जिसमें से सभी मापदंडों के आधार पर खुशबू कुमारी का चयन किया गया। सभी ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।