मुजफ्फरनगर: दबंगों का कहर, महिला और युवती समेत पूरे परिवार पर हमला!
मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के जनधेड़ी गांव में दबंगों द्वारा एक परिवार के साथ जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने महिला और युवती सहित परिवार के कई सदस्यों को लाठी-डंडों से पीटा और धारदार हथियार से भी हमला किया।
हमले में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
सवाल: आखिर दबंगों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग।
#Muzaffarnagar #Sikheda #UttarPradesh #CrimeNews #सीधीबातविदप्रताप
Baghpat, Bagpat | Nov 10, 2026