पटना ग्रामीण: नागेश्वर कॉलोनी में गोलीबारी की सूचना निकली झूठी, SHO विजय कुमार यादवेंदु ने दी जानकारी
बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के नागेश्वर कॉलोनी में शुक्रवार की रात 8:00 बजे गोलीबारी की सूचना बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस को मिली थी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि यह सूचना असत्य है और गोलीबारी की कोई वारदात वहां नहीं हुई है। शुक्रवार रात 9:35 बजे बुद्धा कॉलोनी थाना के SHO विजय कुमार यादवेंदु ने मामले की जानकारी दी है।