पटना ग्रामीण: इस्कॉन मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, उमड़े हजारों श्रद्धालु
इस्कॉन टेंपल से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस रथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के रथ को फूलों से सजाया गया था। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को रथ पर विराजमान किया गया था। शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे रथ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु झूमते गाते नजर आए।